रायगढ़ में जिंदा जलकर एक चालक की मौत, एक गंभीर रुप से घायल, ट्रेलर और ट्रक में जोरदार भिड़ंत

 रायगढ़ में जिंदा जलकर एक चालक की मौत, एक गंभीर रुप से घायल, ट्रेलर और ट्रक में जोरदार भिड़ंत

राज्य ब्यूरो मोहम्मद आसिफ खान संपादक वीरेंद्र कुमार चौधरी

++++++++++++++++++++++++++++++++++

रायगढ़ में जिंदा जलकर एक चालक की मौत, एक गंभीर रुप से घायल, ट्रेलर और ट्रक में जोरदार भिड़ंत

रायगढ़। रायगढ़ में गुरूवार की दोपहर ट्रेलर और ट्रक के बीच आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो जाने की घटना में एक ट्रेलर चालक की जिंदा जलकर दर्दनाक मौत हो गई वहीं दूसरा चालक गंभीर हो गया है। मामला छाल थाना क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के मुताबिक छाल थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले हाटी के पास गुरूवार की दोपहर पौने 4 बजे के आसपास ट्रेलर और ट्रक के बीच आमने-सामने जोरदार भिड़त हो गई। अचानक घटी इस घटना के बाद देखते ही देखते दोनों ही वाहनों में भीषण आग लग गई जिससे एक चालक की मौके पर ही जिंदा जलकर मौत हो गई वहीं दूसरे चालक को गंभीर अवस्था में नजदीकी अस्पताल ले जाकर भर्ती कराया गया है जहां उसका उपचार जारी है। समाचार लिखे जाने तक मृतक और घायल की शिनाख्त नही हो सकी है।

इस घटना की जानकारी मिलते ही छाल थाना प्रभारी मोहन भारद्वाज तत्काल अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचकर फायर बिग्रेड की मदद से आग पर काबू पाने के प्रयास में जुट गए थे।