रायपुर रेलवे स्टेशन के पास मालगाड़ी के डिब्बे पटरी से उतरे, बड़ा हादसा टला
राज्य ब्यूरो मोहम्मद आसिफ खान संपादक बीरेंद्र कुमार चौधरी
==================================
रायपुर।रायपुर रेलवे स्टेशन के पास आज एक बड़ा रेल हादसा टल गया। बिलासपुर से रायपुर की ओर आ रही मालगाड़ी के दो डिब्बे पटरी से उतर गए। घटना स्थल पर रेलवे के आला अधिकारी और RPF की टीम मौके पर पहुंच चुकी है। राहत और मरम्मत कार्य जारी है।
आज सुबह रायपुर रेलवे स्टेशन के नजदीक चुनाभट्टी इलाके में एक मालगाड़ी हादसे का शिकार हो गई। बिलासपुर से रायपुर की ओर आ रही मालगाड़ी के दो डिब्बे अचानक पटरी से उतर गए, जिससे रेलवे ट्रैक पर अफरा-तफरी मच गई।
हादसा रेलवे स्टेशन से कुछ ही दूरी पर हुआ, जिससे समय रहते नियंत्रण पा लिया गया और कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ।
रेलवे प्रशासन ने तुरंत हरकत में आते हुए RPF और टेक्निकल टीम को मौके पर भेजा। राहत कार्य शुरू कर दिया गया है और ट्रैक को दोबारा सुचारु करने की कवायद तेज़ कर दी गई है।
फिलहाल हादसे की वजह का पता नहीं चल पाया है, लेकिन रेलवे अधिकारियों ने जांच के आदेश दे दिए हैं। अच्छी बात ये रही कि हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई।








