संविधान बचाओ रैली, जांजगीर से आगाज, सचिन पायलट, भूपेश, महंत शामिल, बीजेपी पर बरसे दिग्गज नेता

 संविधान बचाओ रैली, जांजगीर से आगाज, सचिन पायलट, भूपेश, महंत शामिल, बीजेपी पर बरसे दिग्गज नेता

राज्य ब्यूरो मोहम्मद आसिफ खान संपादक बीरेंद्र कुमार

***************************************

 

संविधान बचाओ रैली, जांजगीर से आगाज, सचिन पायलट, भूपेश, महंत शामिल, बीजेपी पर बरसे दिग्गज नेता ;छत्तीसगढ़ कांग्रेस की संविधान रैली में दिग्गज नेताओं ने भाजपा पर जमकर निशाना साधा.

 

जांजगीर चांपा:छत्तीसगढ़ कांग्रेस की संविधान रैली में शामिल होने के लिए सचिन पायलट आज जांजगीर पहुंचे. वहीं नेता प्रतिपक्ष चरण दास महंत, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के साथ ही धनेन्द्र साहू, ताम्रध्वज साहू,मोहन मरकाम ,सत्य नारायण शर्मा सहित कई दिग्गज नेता भी मौजूद रहे.

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने केंद्र सरकार पर कांग्रेस के नेताओं को परेशान करने का आरोप लगाया. भूपेश बघेल ने कहा कि प्रियंका गांधी के पति के खिलाफ कार्रवाई की गई ,राहुल गांधी,सोनिया गांधी के खिलाफ कारवाई की गई.

 

”जातिगत जनगणना कांग्रेस की जीत”:भूपेश बघेल ने यह भी कहा कि जातिगत जनगणना कांग्रेस की जीत है. राहुल गांधी ने जातिगत जनगणना की बात की थी ,जिसके आगे केंद्र सरकार ने घुटने टेक दी है और जातिगत जनगणना कराने को तैयार है. महिला आरक्षण बिल की पेशकश सोनिया गांधी ने की थी, जिसे केंद्र सरकार ने लागू कर दिया लेकिन जारी नहीं किया. जातिगत जनगणना का भी आदेश जारी कर दिया है लेकिन इसे लागू कब करेंगे इसका भरोसा नहीं है.

 

बीजेपी पर बरसे दिग्गज नेता

संविधान बचाओ रैली:भूपेश बघेल यहीं नहीं रूके. बघेल ने कहा कि संविधान को बदलने का काम कर रही है केंद्र सरकार, जिसे रोकने के लिए कांग्रेस ने संघर्ष शुरू कर दिया है. महतारी वंदन के माध्यम से ठगने का काम किया जा रहा है. जहां मजदूरी को 28 हजार रुपए महीना मिलना था उसे रोक कर महिलाओं को एक हजार रुपए महीना दे कर ठग रहे हैं.

 

पहलगाम घटना के चलता टला था आयोजन: भूपेश बघेल ने बताया कि 25 अप्रैल को भिलाई में ये कार्यक्रम होना था. पहलगांव की घटना के कारण कार्यक्रम स्थगित किया गया. पहलगांव में आतंकवादियों ने धर्म पूछ कर मारा था. झीरम घाटी हत्या कांड में नाम पूछ पूछ कर मारा गया. दोनों ही मामले में सुरक्षा नहीं दी गई. न कांग्रेस के नेताओं को सुरक्षा दी गई और ना ही पहलगांव में आम लोगों की सुरक्षा कर पाए.

 

 

झीरम घाटी:भूपेश बघेल ने पहलगाम आतंकी हमले और झीरम घाटी के मुद्दे को लेकर बीजेपी को घेरा. भूपेश बघेल ने कहा कि मनमोहन सिंह ने 26/11की घटना में कमांडो उतारा और कसाब को जिंदा पकड़ा, लेकिन पहलगाम में न सेना पहुंची और ना ही कोई पुलिस. वहां अमित शाह जी उतरे थे. आज तक आतंकवादियों को नहीं पकड़ा गया. ऑपरेशन सिंदूर के लिए सेना को बधाई दी, लेकिन अमेरिका के इशारे से सीजफायर लागू होने को गलत बताया .

 

सोफिया कुरैशी: भूपेश ने यह भी कहा कि मध्य प्रदेश के मंत्री द्वारा सेना में सोफिया कुरैशी के ऊपर किए गए टिप्पणी के मामले में अब तक कोई कारवाई नहीं की गई. राज द्रोह कर रहे है केंद्रीय मंत्री. उन्होंने ऑपरेशन सिंदूर की सूचना पाकिस्तान को देने की बात कही, जो राजद्रोह है.

 

स्वतंत्रता का अधिकार: वहीं दीपक बैज ने कहा कि सबसे बड़ा चुनौती संविधान बचाने की है. 1950 को संविधान लागू हुआ. देश भर में स्वतंत्रता का अधिकार है लेकिन आज देश में जाति से जाति, धर्म से धर्म को बांटने का काम कर रहे हैं. हम संविधान को बचाने के लिए संभाग स्तर से जिला स्तर और गांव के बाद घर घर जा कर संविधान की रक्षा करेंगे.दीपक बैज ने यह भी कहा कि हमें हमारे देश की सेना पर गर्व है. देश की जनता युद्ध विराम का कारण जानना चाहती है.

 

सचिन पायलट: जांजगीर चांपा जिला में आयोजित संविधान बचाओ रैली को सचिन पायलट ने संबोधित किया. सचिन पायलट ने कहा कि ये बात सच है कि कांग्रेस पार्टी ने देश भर में जन जागरूकता के लिए चिलचिलाती गर्मी में आयोजन किया. इस आयोजन का कारण भाषण देना नहीं है ,बल्कि देश में संविधान की धज्जियां उड़ाई जा रहीं है, उसको बचाने के लिए लोगों के बीच पहुंच कर जागरूक करना है.

 

भारतीय सेना की तारीफ: सचिन पायलट ने कहा कि लोक सभा चुनाव में 400 पार का नारा देने वाले को 240 में लाकर लटका दिया. पाकिस्तान वो धरती है, जहां आतंकवाद पनपने का अड्डा है. पहलगाम की घटना आतंकवादी घटना नहीं बल्कि लोगों को तड़पा कर मारने और आतंक फैलाने की नियत से की गई कारवाई थी. सेना ने उनके छक्के छुड़ा दिए. कश्मीर मुद्दे का अंतराष्ट्रीयकरण कतई बर्दाश्त नहीं करेंगे. व्यापार का भय दिखा कर सीजफायर की घोषणा अमेरिका ने कर दी. किसी तीसरे का समझौता कराना कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. कांग्रेस पार्टी ने आतंकवाद को झेला है. इंदिरा गांधी, राजीव गांधी को आतंकवादियों ने बम से उड़ा दिया.

 

सचिन पायलट ने यह भी कहा कि बीजेपी को समझना चाहिए सेना के पराक्रम को, लेकिन बीजेपी के दो मंत्री फौजी का अपमान कर रहे हैं. बीजेपी का दोहरा चेहरा जनता के बीच लाना होगा.