रेल यात्री ध्यान दें! आज से रेलवे ने लागू किया नया नियम, अब सिर्फ इन लोगों को मिलेगी स्लीपर और AC कोच में एंट्री
राज्य ब्यूरो मोहम्मद आसिफ खान संपादक बीरेंद्र कुमार
भारतीय रेलवे के वेटिंग लिस्ट से जुड़ा नया नियम आज से लागू हो रहा है। अब रेल यात्री स्लीपर व AC कोच में वेटिंग टिकट के साथ सफर नहीं कर पाएंगे…
नई दिल्ली।भारतीय रेलवे हर दिन करोड़ों यात्रियों को अपनी मंजिल तक पहुंचाती है। अब भारतय रेलवे ने करोड़ों यात्रियों के लिए एक नए बड़े बदलाव को आज से लागू किया है। आज यानी 1 मई 205 से कन्फर्म टिकट के साथ सफर करने वाले यात्रियों का ट्रैवल एक्सपीरियंस पहले से बेहतर होगा। नए नियमों के तहत, ऐसे यात्री जिनके पास वोटिंग लिस्ट टिकट (Waiting List Ticket) रहेगा, उन्हें स्लीपर या एसी कोच में सफर करने की इजाजत नहीं होगी। वेटिंग टिकट रखने वाले यात्री सिर्फ जनरल क्लास में ही सफर कर सकेंगे।
गौर करने वाली बात है कि अगर IRCTC के जरिए बुक किया गया ऑनलाइन टिकट वेटिंग लिस्ट में रह जाता है तो यह ऑटोमैटिकली कैंसिल हो जाता है। हालांकि, काउंटर से वेटिंग लिस्ट टिकट लेने वाले यात्री अभी भी स्लीपर और एसी कोच में सफर करते हैं।
यात्रियों की सुविधा के लिए नया नियम
1 मई से वेटिंग लिस्ट टिकट के साथ स्लीपर और एसी कोच में सफर प्रतिबंधित होगा। यदि वेटिंग टिकट वाला कोई यात्री इन डिब्बों में सीट पर बैठा पाया जाता है, तो टीटीई के पास उस व्यक्ति पर जुर्माना लगाने या उन्हें सामान्य डिब्बे में ट्रांसफर करने का अधिकार होगा।
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण ने बताया कि कन्फर्म टिकट वाले यात्रियों की सुविधा सुनिश्चित करने के लिए यह नियम लागू किया गया है, ताकि उन्हें वेटिंग टिकट धारकों के कारण यात्रा के दौरान असुविधा का सामना न करना पड़े।
अक्सर वेटिंग टिकट वाले यात्री स्लीपर और एसी कोच में घुस जाते हैं और कन्फर्म टिकट वालों की सीटों पर जबरन कब्जा करने की कोशिश करते हैं, जिससे सभी को परेशानी होती है। इसके अलावा, जब इन कोचों में वेटिंग टिकट वाले यात्रियों की संख्या बढ़ जाती है, तो रास्ते बंद हो जाते हैं, जिससे आवाजाही मुश्किल हो जाती है और सभी यात्रियों के लिए यात्रा असुविधाजनक हो जाती है। इसलिए, यदि आप अक्सर वेटिंग टिकट के साथ यात्रा करते हैं, तो अब आपको अतिरिक्त सतर्क रहने और अपनी यात्रा की योजना अधिक सावधानी से बनाने की आवश्यकता होगी।





