रायपुर में अवैध तरीके से गैस सिलेंडर का हो रहा था व्यापार , खमतराई पुलिस ने 209 कमर्शियल सिलेंडर किए जप्त

 रायपुर में अवैध तरीके से गैस सिलेंडर का हो रहा था व्यापार , खमतराई पुलिस ने 209 कमर्शियल सिलेंडर किए जप्त

 

राज्य ब्यूरो मोहम्मद आसिफ खान संपादक बीरेंद्र कुमार चौधरी

 

 

 

पुलिस ने 209 कमर्शियल सिलेंडर बरामद किया है. पकड़े गए माल की कीमत 7 लाख 50 हजार है.

 

 

रायपुर: खमतरई थाना इलाके के गोवर्धन नगर में एक प्लॉट पर अवैध रूप से कमर्शियल गैस सिलेंडर का भंडारण करके रखा गया था. सूचना के आधार पर पुलिस ने गैस सिलेंडर के अवैध भंडारण को लेकर आरोपी धर्मेंद्र सोनी को गिरफ्तार किया. आरोपी के कब्जे से पुलिस ने चार पहिया वाहन सहित 209 अवैध रूप से रखे गए कमर्शियल गैस सिलेंडर पकड़े. पकड़े गए सिलेंडर की कीमत 7 लाख 50 हजार बताई जा रही है. आरोपी के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 के तहत कार्रवाई की गई.

 

गैस सिलेंडर का अवैध भंडारण: क्राइम एडिशनल एसपी संदीप मित्तल ने बताया कि रविवार को एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट की टीम को इससे जुड़ी खबर मिली थी. सूचना मिलने के बाद खमतराई थाना अंतर्गत गोवर्धन नगर स्थित प्लाट में पहुंची. मौके पर कार्रवाई करते हुए हमने आरोपी को धरदबोचा. आरोपी के कब्जे से 209 कमर्शियल सिलेंडर बरामद किए गए. एक चार पहिया गाड़ी भी हमने पकड़ी है. पकड़े माल की कीमत सात लाख से ज्यादा है.

 

 

खमतराई के गोवर्धन नगर से चल रहा था व्यापार

कई कंपनियों के सिलेंडर मिले: पकड़े गए आरोपी धर्मेंद्र सोनी से पुलिस ने जब कागजात के बारे में पूछताछ की तो उसके बाद कोई भी वैध दस्तावेज नहीं था. आरोपी के कब्जे से पकड़े गए कमर्शियल गैस सिलेंडर में सीजी गैस, इंडेन गैस, भारत गैस, एचपी गैस, गो गैस, और ब्लू गैस सिलेंडर जप्त किए गए हैं. पकड़े गए आरोपी धर्मेंद्र सोनी रायपुर जिले के गुढ़ियारी थाना क्षेत्र का रहने वाला है.