अधजली लाश मिलने से सनसनी, नहीं हो पाई शिनाख्त; जांच में जुटी पुलिस
राज्य ब्यूरो मोहम्मद आसिफ खान संपादक बीरेंद्र कुमार चौधरी
दुर्ग के पुरानी भिलाई थाना क्षेत्र में खेत में एक युवक की अधजली लाश मिलने से सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है।
दुर्ग।दुर्ग के पुरानी भिलाई थाना क्षेत्र में खेत में एक युवक की अधजली लाश मिलने से सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। मृतक युवक की शिनाख्त नहीं हो पाई है। आशंका जताई जा रही है कि हत्या करके लाश को ठिकाने लगाने के लिए खेत में लगाया गया होगा।


पुरानी भिलाई थाना क्षेत्र के पथर्रा और जरवाय रोड के क्षेत्र में एक अधजली लाश देखने पर राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। जिसके बाद पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंचकर विवेचना में जुट गई है। पुलिस ने घाटनस्थल पर जांच के दौरान जानकारी लगी कि घटनास्थल पर चार पहिया वाहन के टायर का निशान मिले हैं। जिससे आशंका जताई जा रही है कि युवक की हत्या दूसरी जगह की गई है और शव को ठिकाने लगाने के उद्देश्य से खेत पर लगाकर उसे आग के हवाले कर दिया गया। आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाला जा रहा है।





