मेला देखने पैदल जा रहे व्यक्ति को बाइक चालक ने मारी जोरदार टक्कर, देररात उपचार के दौरान मौत

 मेला देखने पैदल जा रहे  व्यक्ति को बाइक चालक ने मारी जोरदार टक्कर, देररात उपचार के दौरान मौत

राज्य ब्यूरो मोहम्मद आसिफ खान संपादक बीरेंद्र कुमार

 

 

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में मेला देखने जाने निकले एक शख्स को बाइक चालक ने जोरदार टक्कर मार दी। जिससे उसकी मौत हो गई।

 

रायगढ़।छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में मेला देखने जाने निकले एक शख्स को बाइक चालक ने जोरदार टक्कर मार दी। जिससे उसकी मौत हो गई। परिजनों की रिपोर्ट के बाद पुलिस आरोपी चालक के खिलाफ मुकदमा कर मामले को जांच में जुट गई है।

 

जायलाल टोप्पो ने धरमजयगढ़ थाने में रिपोर्ट लिखाते हुए बताया कि उनके गांव नकना में इन दिनों नवरात्री मेला चल रहा है। इस मेला में घूमने के लिए उसने अपने साढू अजय कुमार टोप्पो को बुलाया था। जिसके बाद अजय टोप्पो अपने भाई के साथ उनके घर आया था। कल रात 9:30 बजे खाना खाने के बाद वे लोग पैदल मेला देखने जा रहे थे।

 

इस दौरान रात करीब 10 बजे के आसपास मेन रोड बाइक चालक ने अजय को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। इस दौरान अजय के पैर, सिर के अलावा शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोट आने पर उसे सिविल अस्पताल धरमजयगढ में भर्ती कराया गया था जहां देर रात 2 बजे उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।