मेयर मीनल चौबे ने पेश किया 1528 करोड़ 73 लाख 83 हजार रुपए का बजट, मिली कई बड़ी सौगातें
राज्य ब्यूरो मोहम्मद आसिफ खान संपादक बीरेंद्र कुमार
रायपुर नगर निगम की महापौर मीनल चौबे ने आज अपने कार्यकाल का पहला बजट पेश किया। कहा कि यह बजट फायदे वाला है। इससे कई योजनाओं को गति मिलेगी।
रायपुर।नगर निगम में चुनाव के बाद रायपुर का पहला बजट महापौर मीनल चौबे ने पेश किया। 1528 करोड़ 73 लाख 83 हजार रुपए से शहर में कई विकासकार्य होंगे। मेयर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सुशासन के संकल्प को आगे बढ़ाते हुए नगर निगम को आर्थिक रूप से मजबूत और योजनाओं को प्रभावी बनाने की दिशा में काम किया जाएगा। यह बजट सभी वर्गों के लिए है और इसका लाभ शहरवासियों को मिलेगा।
बजट पेश से पहले की पूजा
महापौर मीनल चौबे ने अपने कार्यकाल की पहली बजट पेश की। बजट पेश से पहले मेयर महामाया मंदिर में पूजा की। इसके बाद मेयर मैडम पीले रंग की मखमली फाइल में बजट लेकर निगम कार्यालय पहुंची थीं। फाइल में एक तरफ निगम का लोगो तो दूसरी तरफ छत्तीसगढ़ महतारी की तस्वीर छपी है।
संभावित बचत: 79 लाख 45 हजार रुपए
पिछले वर्षों का बजट व्यय सवालों के घेरे में
महापौर मीनल चौबे ने कहा कि पिछले कुछ वर्षों में नगर निगम का बजट तो बड़ा रहा, लेकिन उसका पूर्ण उपयोग नहीं हो सका। बीते वर्ष 2024-25 का बजट 1901 करोड़ 31 लाख 93 हजार का रहा, लेकिन 819 करोड़ 19 लाख 30 हजार ही खर्च हुए।
इससे पहले 2023-24: 1608 करोड़ 74 लाख 43 हजार का बजट, लेकिन 889 करोड़ 66 लाख 87 हजार ही व्यय हुआ।
2022-23: 1475 करोड़ 15 लाख 23 हजार का बजट, जिसमें से 980 करोड़ 58 लाख 90 हजार ही खर्च किए गए।
महापौर का दावा– विकास योजनाओं को मिलेगी गति
महापौर मीनल चौबे ने कहा कि इस बार बजट को योजनाबद्ध तरीके से खर्च किया जाएगा, जिससे शहर की सफाई, जल निकासी, सड़क निर्माण और स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट्स को गति मिलेगी। उन्होंने पारदर्शिता और जवाबदेही को प्राथमिकता देने की बात कही।





