बलरामपुर में दिनदहाड़े चरवाहा को बंधक बनाकर 91 बकरियां लूटीं, जानें चौकाने वाली घटना

 बलरामपुर में दिनदहाड़े चरवाहा को बंधक बनाकर 91 बकरियां लूटीं, जानें चौकाने वाली घटना

राज्य ब्यूरो मोहम्मद आसिफ खान संपादक बीरेंद्र कुमार चौधरी

छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में एक चौंकाने वाली लूट की घटना सामने आई है। बलंगी पुलिस चौकी क्षेत्र में लुटेरों ने दिनदहाड़े एक चरवाहे को बंधक बनाकर 91 बकरियां लूट लीं।

 

चरवाहे से मारपीट की, फिर बांधकर भागे

41 बकरे और बकरी लूट ले गए लुटेरे

15 दिन बाद भी नहीं मिला कोई सुरा

बलरामपुर।छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में एक चौंकाने वाली लूट की घटना सामने आई है। बलंगी पुलिस चौकी क्षेत्र में लुटेरों ने दिनदहाड़े एक चरवाहे को बंधक बनाकर 91 बकरियां लूट लीं। यह घटना न केवल क्षेत्र में हड़कंप (CG Bakri) मचा दिया है, बल्कि यह भी दिखाती है कि अब लुटेरे गहने, पैसे और गाड़ियों तक ही सीमित नहीं हैं, बल्कि जानवरों को भी निशाना बना रहे हैं।

 

जानकारी के अनुसार, यह घटना 7 मार्च को दोपहर 12 बजे पटेवा जंगल (CG Bakri) में घटी। पीड़ित रामकैलाश पाल, जो पटेवा जंगल के पास रहता है, अपने 41 बकरों और गांव के अन्य लोगों के पालतू पशुओं को चराने जंगल गया था। तभी कुछ अज्ञात लुटेरों ने उस पर हमला कर दिया। लुटेरों ने रामकैलाश को अकेला पाकर पहले बेरहमी से पीटा और फिर उसे बंधक बना लिया। इसके बाद उन्होंने 91 बकरियों को लूटकर फरार हो गए।

 

14 दिन बाद भी नहीं लगा सुराग

 

एसपी से शिकायत कर बकरियां वापस दिलाने की मांग

घटना के बाद पीड़ित ने पुलिस में शिकायत (CG Bakri) दर्ज कराई। हालांकि, 14 दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस को आरोपियों का कोई सुराग नहीं मिल पाया है। पुलिस की निष्क्रियता से परेशान होकर पीड़ित ने अब एसपी से न्याय की गुहार लगाई है। इस मामले में एडिशनल एसपी ने बताया कि एफआईआर दर्ज कर ली गई है और साइबर टीम की मदद से मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है।

 

 

कार्रवाई न करने से क्षेत्र में बढ़ती असुरक्षा

 

यह घटना क्षेत्र में बढ़ती असुरक्षा को उजागर करती है। लुटेरों (CG Bakri) का जानवरों को निशाना बनाना एक नई चिंता का विषय है। स्थानीय निवासियों ने पुलिस से मामले की त्वरित जांच और आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की है।

 

पीड़ित रामकैलाश पाल ने कहा कि उसकी मेहनत की कमाई उससे छीन ली गई है। उसने प्रशासन से न्याय और अपनी बकरियों को वापस लाने की मांग की है। कार्रवाई न होने से क्षेत्र के लोगों में आक्रोश व्‍याप्‍त है।