नशे में धुत लाल बत्ती की गाड़ी में पुलिस बनकर घूम रहे थे युवक, लड़कियों से की छेड़खानी; 2 आरोपी गिरफ्तार

 नशे में धुत लाल बत्ती की गाड़ी में पुलिस बनकर घूम रहे थे युवक, लड़कियों से की छेड़खानी; 2 आरोपी गिरफ्तार

राज्य ब्यूरो मोहम्मद आसिफ खान संपादक बीरेंद्र कुमार चौधरी

 

दुर्ग।भिलाई के सुपेला थाना क्षेत्र में नकली पुलिस बनाकर लाल बत्ती स्कॉर्पियो गाड़ी में सवार शराब के नशे में 3 युवकों ने पार्क में लड़कियों के साथ छेड़खानी और एक लड़की को जबरदस्ती गाड़ी में बैठने का प्रयास किया गया। इस घटना की सूचना यातायात पुलिस को मिली। जिसके बाद स्कॉर्पियो में सवार दो युवक को पकड़कर सुपेला थाना को सौंपा दिया गया है। वहीं, एक युवक मौके से फरार हो गया। पुलिस को गाड़ी की तलाशी के दौरान शराब की बोतल बोतल मिली है।

सुपेला थाना क्षेत्र के नेहरू नगर पार्क में लाल बत्ती लगाकर स्कॉर्पियो गाड़ी में शराब के नशे तीन युवक पहुंचे। जहां पार्क में बैठे लड़कियों के साथ छेड़खानी कर रहे थे। युवकों ने एक लड़की को गाड़ी में जबरदस्ती बैठाने का प्रयास किया। जिससे आसपास के लोगो ने देखा तो उसे बचाया गया और घटना की सूचना पुलिस को दी गई। पकड़े गए युवक खुद को पुलिस के जवान बताया है और स्कॉर्पियो गाड़ी को किराए पर लेकर लाल बत्ती लगाकर घूम रहे थे। सुपेला पुलिस स्कॉर्पियो गाड़ी को जब्त कर दोनों युवकों से पूछताछ कर रही है।