शेर को खिला रहा था खाना, चबा गया अंगूठा! चीख-पुकार सुनकर दौड़े लोग
राज्य ब्यूरो मोहम्मद आसिफ खान संपादक बीरेंद्र कुमार चौधरी
बिलासपुर।बिलासपुर के मिनी जू कानन पेंडारी में कर्मचारी शेर को भोजन दे रहा था. इस दौरान शेर ने कर्मचारी पर हमला कर दिया और उसका अंगूठा ही चबा गया. चीख-पुकार सुन मौके पर पहुंचे लोगों ने कर्मचारी को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है.
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में शेर को खाना खिलाना एक कर्मचरी को महंगा पड़ गया. जहां बिलासपुर के मिनी जू कानन पेंडारी में एक कर्मचारी शेर को खाना खिला रहा था. इस दौरान जू के कर्मचारी को लापरवाही का भारी खामियाजा भुगतना पड़ा. शेर अचानक से जू के कर्मचारी पर हमला कर दिया और उसके अंगूठे को जबड़े में दबा लिया.
दरअसल, बिलासपुर के मिनी जू कानन पेंडारी में कर्मचारी रोज की तरह ही शेर को बाड़े में खाना देने गया था. इसी दौरान शेर ने अचानक हमला कर दिया और उसके हाथ को जबड़े में दबाने की कोशिश की. कर्मचारी कुछ समझ पाता, इससे पहले ही शेर ने उसका अंगूठा चबा लिया. घायल कर्मचारी की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग पहुंचे. इसके बाद शेर ने किसी तरह कर्मचार के को छोड़ा. फिर उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका इलाज जारी है.





