रात के अंधेरे में डोली धरती, भारत के किस राज्य में आया भूकंप?

 रात के अंधेरे में डोली धरती, भारत के किस राज्य में आया भूकंप?

राज्य ब्यूरो मोहम्मद आसिफ खान संपादक बीरेंद्र कुमार चौधरी

 

असम: असम में सुबह-सुबह भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए हैं. नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी के मुताबिक, गुरुवार (27 फरवरी, 2025) की सुबह असम के मोरीगांव में रिक्टर स्केल पर 5 की तीव्रता से धरती हिली. इसका केंद्र कहां रहा, इसके बारे में अभी पूरी जानकारी स्पष्ट नहीं हो पाई है.

 

नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी के मुताबिक, भूकंप गुरुवार की सुबह 2.25 मिनट पर आया. इसकी गहराई 16 किलोमीटर रही. न सिर्फ मोरीगांव, बल्कि भूकंप के झटके गुवाहाटी, शिलांग और असम के अन्य हिस्सों में भी महसूस किए गए. इलाकों में भूकंप के झटके महसूस होने के बाद लोग घबरा गए और अपने-अपने घरों से बाहर आ गए. हालांकि, इसके चलते किसी प्रकार के नुकसान की कोई जानकारी सामने नहीं आई है.

 

EQ of M: 5.0, On: 27/02/2025 02:25:40 IST, Lat: 26.28 N, Long: 92.24 E, Depth: 16 Km, Location: Morigaon, Assam.

For more information Download the BhooKamp App https://t.co/5gCOtjdtw0 @DrJitendraSingh @OfficeOfDrJS @Ravi_MoES @Dr_Mishra1966 @ndmaindia pic.twitter.com/x6y5vHaGjg

 

— National Center for Seismology (@NCS_Earthquake) February 26, 2025

हल्की क्षति की संभावनाएं

 

रिक्टर स्केल पर पांच की तीव्रता वाले भूंकप को मध्य तीव्रता का भूकंप माना जाता है, जिसमें घर के अंदर रखी वस्तुओं में वाइब्रेशन महसूस होती है. इतनी तीव्रता के भूंकप में मामूली क्षति होने की भी संभावना होती है.

 

जनवरी में भी आया था भूकंप

 

असम में इसके पहले जनवरी में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए थे, जिसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4.8 मापी गई थी. हालांकि, ये भूकंप के झटके हल्के रहे थे, लेकिन लोग दहशत में आ गए थे. इस भूकंप के केंद्र म्यांमार था और इसकी गहराई 106 किलोमीटर थी.

 

दिल्ली-NCR में भी आया था भूकंप

 

वहीं बीती 17 फरवरी को दिल्ली-एनसीआर में भी भूकंप के तेज झटकों का एहसास हुआ था. यहां लोग अलार्म से नहीं, बल्कि धरती की कंपन से जागे थे. भूंकप सुबह 5.36 बजे आया था, जिसकी रिक्टर स्केल पर तीव्रता 4 मापी गई थी और इसकी गहराई मात्र 5 किलोमीटर थी. दिल्ली का धौला कुआं इसका केंद्र था.