कांकेर सांसद भोजराज नाग के फ़ॉलो वाहन की टक्कर से 2 की मौत,1 गंभीर घायल
राज्य ब्यूरो मोहम्मद आसिफ खान संपादक बीरेंद्र कुमार चौधरी
स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचे भोजराज नाग।
भानुप्रतापपुर। कांकेर सांसद भोजराज के फॉलो वाहन से बड़ा सड़क हादसा हुआ है। उनकी फॉलो गाड़ी ने एक बाइक को अपने चपेट में लिया। हादसे में दो की मौत हो गई है। एक गंभीर रूप से घायल है। यह हादसा पोड़गांव में स्टेट हाइवे क्रमांक 5 में हुआ। घायलों का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अंतागढ़ में उपचार जारी है। ग्रामीण बाइक से पोंडगांव आ रहे थे।





