नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर भगदड़ के दौरान जेबकतरों की शर्मनाक करतूत, चश्मदीदों ने जो देखा वो सहमा देगा!

 नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर भगदड़ के दौरान जेबकतरों की शर्मनाक करतूत, चश्मदीदों ने जो देखा वो सहमा देगा!

राज्य ब्यूरो मोहम्मद आसिफ खान संपादक बीरेंद्र कुमार चौधरी

 

नई दिल्ली।नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर शनिवार (15 फरवरी) की रात जो हादसा हुआ, वह किसी के भी दिल को झकझोर देगा. अनियंत्रित भीड़ में भगदड़ मचने के बाद 18 लोगों की कुचलने, दबने और दम घुटने से मौत हो गई है. इसी बीच एक ऐसी अमानवीय हरकत भी सामने आ रही है, जिसे जान आप भी हैरान हो जाएंगे.

 

दरअसल, प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि जिस दौरान भगदड़ मच रही थी, उस समय जेब कतरे ब्लेड और चाकू का इस्तेमाल कर लोगों की जेब काट रहे थे. इसमें कई लोगों को ब्लेड और चाकू से चोट भी लगी है. उसकी वजह से भगदड़ और मच गई. वहीं, प्रत्यक्षदर्शियो के मुताबिक, घटना के बाद घायलों को सहायता मुहैया कराने में करीब 45 मिनट का वक्त लग गया.

 

प्लेटफॉर्म चेंज की अनाउंसमेंट के बाद भगदड़

स्टेशन पर मौजूद लोगों ने बताया कि यह घटना रात 8.00 बजे से 8.30 बजे के बीच हुई. रेलवे प्रशासन की ओर से एक ट्रेन के प्लेटफॉरम चेंज का अनाउंसमेंट किया गया. इसके चलते लोग एक प्लेटफॉर्म से दूसरे की ओर भागने लगे और भगदड़ मच गई. बताया जा रहा है कि बड़ी संख्या में लोगों के पास जनरल टिकट थे.

 

घटना से प्रभावित लोगों को मुआवजे का ऐलान

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर हुई भगदड़ की घटना के प्रभावित लोगों को मुआवजे का ऐलान हो चुका है. मृतकों के परिजनों को 10 लाख रुपये. गंभीर रूप से घायल लोगों को 2.5 लाख रुपये और मामूली रूप से घायल लोगों को एक लाख रुपये मुआवजा दिया जाएगा.

 

लोगों ने यह भी दावा किया है कि बड़ी ही लापरवाही से जनरल के टिकट बेचे गए हैं. बेहिसाब टिकट बेचते हुए लोगों को यह कहा गया है कि ये टिकट ले लो और जहां जगह मिले बैठ जाना, चाहे एसी हो या स्लीपर.