दुर्ग जिले के अदला-बदली हिंदू और मुस्लिम बच्चों की पहचान करने DNA टेस्ट का आदेश, जानें पूरा मामला…
राज्य ब्यूरो मोहम्मद आसिफ खान संपादक बीरेंद्र कुमार चौधरी
दुर्ग: छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में जिला चिकित्सालय दुर्ग के मातृ-शिशु अस्पताल में नवजात शिशुओं के अदला-बदली के प्रकरण में जिला प्रशासन ने जांच समिति गठित की गई थी। जांच समिति ने नियमानुसार जांच रिर्पोट न्यायपीठ बाल कल्याण समिति के समक्ष प्रस्तुत किया गया था। न्यायपीठ बाल कल्याण समिति ने शिशुओं के हित को ध्यान में रखते हुए डीएनए टेस्ट कराए जाने का आदेश पारित किया है।
15 दिन में पेश होगी डीेएनए टेस्ट की रिपोर्ट
शिशु को उनके जैविक माता पिता के सुपुर्द किया जा सके। आदेश में यह भी कहा गया है कि जांच रिपोर्ट प्राप्त होते तक दोनों शिशु व माता को जिला चिकित्सालय के सुरक्षण में रखना सुनिश्चित किया जाए। यह आदेश बच्चों के सर्वोत्तम हित को ध्यान में रखते हुए दिया गया है। जिला अस्पताल के सिविल सर्जन को आदेश का पालन सुश्चित करने निर्देशित किया गया है।
जिला अस्पताल, दुर्ग में शबाना और साधना की डिलीवरी हुई। दोनों के ही बच्चे स्वस्थ्य हैं। शबाना और उसके परिवार का कहना है कि अस्पताल में दोनों के बच्चे बदल गए। इसके बाद से शबाना और उनका परिवार जिला अस्पताल का चक्कर लगा रहा है। बच्चे के टेग में साधना लिखा था, तब उनको यह मालूम हुआ कि बच्चा उनका नहीं है। अब परिवार बच्चे और उसकी मां को जिला अस्पताल में लाकर रखा है, ताकि बच्चे की देखभाल में कोई कोताही न बरती जाए।





