झारखंड पर आज ‘दाना’ का प्रहार! कई जिलों में बारिश का अलर्ट, जानें मौसम पर असर

 झारखंड पर आज ‘दाना’ का प्रहार! कई जिलों में बारिश का अलर्ट, जानें मौसम पर असर

राज्य ब्यूरो मोहम्मद आसिफ खान संपादक बीरेंद्र कुमार चौधरी

 

रांची मौसम विभाग के अनुसार, झारखंड में आज दाना चक्रवाती तूफान का व्यापक असर देखने को मिल सकता है. कई जिलों में भारी बारिश और वज्रपात की संभावना है.

 

 

 

रांची. झारखंड की राजधानी रांची में बीते 24 घंटे में तेज हवा के साथ हल्की बारिश देखी गई. लोगों को में दाना चक्रवाती तूफान को लेकर चिंता भी रही. लेकिन, ये चिंता अब भी कम होने वाली नहीं है. क्योंकि, मौसम विभाग के अनुसार, गुरुवार को पूरे राज्य में अच्छी खासी बारिश की संभावना है. चक्रवर्ती तूफान दाना जो बंगाल की खाड़ी में बना है, उसका असर अब दिखना शुरू होगा. इस कारण अधिकतम तापमान में भी गिरावट संभव है.

 

रांची मौसम केंद्र के वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि बंगाल की खाड़ी में बने चक्रवर्ती तूफान दाना का असर आज पूरे राज्य में देखा जाएगा. कुछ जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. सरायकेला खरसावां, पश्चिमी व पूर्वी सिंहभूम यहां पर लोगों को काफी सचेत रहने की जरूरत है, क्योंकि यहां तेज बारिश हो सकती है. अन्य जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है. बारिश के साथ वज्रपात की भी संभावना है.

 

 

तापमान में होगी गिरावट

मौसम विभाग के अनुसार, आज पूरे राज्य में अच्छी खासी बारिश हो सकती है. वज्रपात की संभावना है. साथ ही अधिकतम तापमान में भी चार से पांच डिग्री गिरावट संभव है. यानी अधिकतम व न्यूनतम तापमान में कोई अधिक फर्क नहीं रह जाएगा, जिससे दोपहर में भी लोगों को हल्की ठंड का एहसास होने वाला है.

 

 

छठ पर पड़ेगी स्वेटर की जरूरत

मौसम वैज्ञानिक के अनुसार, बीते 24 घंटे में ठंड थोड़ी बढ़ी है. ऐसे में इस तूफान के प्रभाव से अब लोगों को दिन में भी हल्की ठंड का एहसास होने लगेगा. छठ आते-आते लोगों को स्वेटर की जरूरत पड़ सकती है. हालांकि, यह मौसम के बदलने का समय है. इससे लोग अपनी सेहत का फिलहाल विशेष ध्यान रखें. क्योंकि बारिश होने का वजह से ठंड में और इजाफा होगा.